Dhoni को भेजे गए 2000 कड़कनाथ मुर्गे, क्यों पड़ी इनकी जरूरत ?

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Apr 24, 2022, 01:58 PM IST

झाबुआ के कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने प्रेस ट्रस्ट को बताया कि धोनी ने एक स्थानीय सहकारी फर्म को 2000 कड़कनाथ मुर्गों का आर्डर दिया था.

डीएनए हिंदी: मध्यप्रदेश की एक सहकारी फर्म ने भारतीय क्रिकेट स्टार महेंद्र सिंह धोनी के लिए ‘कड़कनाथ’ नस्ल के 2000 मुर्गे झारखंड के रांची स्थित उनके फार्म पर भेजे हैं. मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के काले कड़कनाथ मुर्गे को छत्तीसगढ से कानूनी लड़ाई के बाद 2018 में जीआई टैग मिला है. यह मुर्गा, इसके अंडे और मांस दूसरी नस्ल से महंगे दाम में बेचा जाता है. 

धोनी ने दिया था मुर्गों का आर्डर

झाबुआ के कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने प्रेस ट्रस्ट को बताया कि धोनी ने एक स्थानीय सहकारी फर्म को 2000 कड़कनाथ मुर्गों का आर्डर दिया था. यह मुर्गे एक गाड़ी से रांची भेज दिये गए हैं . उन्होंने कहा ,‘‘यह अच्छा कदम है कि धोनी जैसे सितारे ने कड़कनाथ मुर्गे की नस्ल में रूचि जताई है. कोई भी आनलाइन आर्डर कर सकता है जिससे इस नस्ल के मुर्गे पालने वाले आदिवासियों को फायदा होगा.’’ 

यह भी पढ़ें: VIRAL VIDEO: जिम में आराम फरमा रहा था शख्स, Sonu Sood ने मारी लात

झाबुआ के कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख आई एस तोमर ने कहा कि धोनी ने कुछ समय पहले यह आर्डर दिया था लेकिन बर्ड फ्लू फैला होने के कारण भेजा नहीं जा सका. धोनी ने विनोद मेदा को आर्डर दिया जो झाबुआ के रूंडीपाड़ा गांव में कड़कनाथ नस्ल के मुर्गे के पालन से जुड़ी सहकारी संस्था चलाते हैं. मेदा ने कहा कि झाबुआ की आदिवासी संस्कृति के परिचायक तीर कमान भी धोनी को भेजे जायेंगे.

यह भी पढ़ें: फोन पर बात करते-करते मेनहोल में गिरी महिला, नजर हटते ही ऐसे हुई दुर्घटना

क्या खासियत है

-कड़कनाथ मुर्गे और मुर्गी की सबसे बड़ी खासियत है कि यह पूरी तरह से काला होता है
-इसका मांस काला और खून भी काला होता है
-इसका मांस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है
-इसमें आयरन और प्रोटीन बहुत ज्यादा होता है
-हॉर्ट और डायबिटीज के रोगियों के लिए यह चिकन बेहद फायदेमंद है

 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें

धोनी