Mar 26, 2024, 12:35 PM IST

Hurun list: बीजिंग नहीं एशिया में सबसे अधिक अरबपति अब मुंबई में, जानें World Ranking

Anamika Mishra

मुंबई में अब बीजिंग से ज्यादा अरबपति हैं. पहली बार मुंबई एशिया की अरबपतियों की राजधानी बन चुकी है. 

ग्लोबल रिच लिस्ट में पता चला है कि मुंबई में 92 अरबपति हैं, जबकि बीजिंग में 91 अरबपति हैं.

 अरबपतियों के मामले में न्यूयॉर्क पहले नंबर पर है.

रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल मुंबई में 26 अरबपति जुड़े.

जबकि बीजिंग में 18 अरबपतियों का नुकसान हुआ.

मुंबई के अरबपतियों की कुल संपत्ति $445 बिलियन है, जो पिछले साल से 47% ज्यादा है. 

बीजिंग की कुल अरबपति संपत्ति $265 बिलियन है जिसमें 28% की कमी आई है. 

रियल एस्टेट कारोबारी मंगल प्रभात लोढ़ा मुंबई में सबसे ज्यादा धन कमाने वाले व्यक्ति हैं.

आपको बता दें कि मुंबई अब अरबपतियों के मामले में दुनियाभर में तीसरे स्थान पर है, वहीं लंदन दूसरे स्थान पर है.