Aug 28, 2023, 02:51 PM IST

चंद्रयान-3 से सीखें ये 5 सेविंग टिप्स, तेजी से होगी पर्सनल ग्रोथ

Manish Kumar

हाल ही में भारत के चंद्रयान ने मून पर सक्सेसफुल लैंडिंग की.

चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद कई देशों ने भारत  की वाहवाही की.

हालांकि आप चंद्रयान-3 कई ऐसी बातें सीख सकते हैं जो आपकी बचत और पर्सनल ग्रोथ में मदद करेंगी.

चंद्रयान-3 के जरिए भारत मून के साउथ पोल पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है. ठीक ऐसे ही कुछ चीजों को अपनाकर आप भी बचत करने में अपने परिवार और समाज में नंबर 1 पर आ सकते हैं.

Chandrayan-3 से पहले ISRO ने चंद्रयान-1 और 2 मिशन पूरे किए. हालांकि बड़ी सफलता चंद्रयान-3 से मिली. इससे ये सीख मिलती है कि आपको निवेश करते समय धैर्य रखना चाहिए. लंबे समय में आपको अच्छा रिटर्न जरूर मिलेगा.

Chandrayan-2 मिशन फेल हो जाने के बाद भी ISRO ने हार वहीं मानी. ऐसे ही बाजार में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं इसलिए आपको हर चुनौती के सामने डटकर खड़े रहना चाहिए.

चंद्रयान-2 के असफल होने पर उसके फेल होने के कारणों का पता किया गया. यही एनालिसिस आपको अपने इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियों को मेंटेन करने के लिए करनी चाहिए.

ISRO ने इस बात का ध्यान रखा कि चंद्रयान-3 के दोनों इंजन फेल हो जाएं तो भी वह सही से मून पर लैंड कर सके. इसलिए आपको भी निवेश करते समय दूसरे विकल्पों को साथ रखना चाहिए.

चंद्रयान-3 सीधे चांद पर नहीं पहुंचा बल्कि वह धरती की कक्षा में गोल-गोल घूमकर पहुंचा. इससे ISRO का खर्चा कम हुआ और मिशन सफल रहा. इसलिए आपको डायरेक्ट बेनिफिट की जगह कंपाउंड प्रॉफिट पर भी फोकस करना चाहिए.