Aug 23, 2023, 04:52 PM IST

दुनिया की 10 सबसे तेज चलने वाली ट्रेन, इस नंबर पर है वंदे भारत

Juhi Kumari

इसमें पहले नंबर पर चीन की शंघाई मैग्लेव ट्रेन है. इस ट्रेन की रफ्तार लगभग 268 मील प्रति घंटा है. 

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर भी चीन की फास्ट एंड फ्यूरियस ट्रेन फ्यूक्सिंग हाओ CR400AF/BF है. ये 249 मील प्रति घंटा के रफ्तार से दौड़ती है.

जापान की शिंकान्शेन H5 और E5 भी पीछे नहीं है. बात करें इसकी रफ्तार की तो ये 224 मील प्रति घंटा की रफ्तार से चलती है.

इस लिस्ट में इटली की इटैलो एंज फ्रेसियारोसा भी शामिल है, इसकी स्पीड लगभग 220 मील प्रति घंटा है.

बता दें कि सऊदी अरब की हैरामेन वेस्टर्न की स्पीड 217 मील प्रति घंटा है. ये मक्का और मदीना को आपस में जोड़ती है.

जानकारी के मुताबिक, जर्मनी की डॉयचे बान ICE ट्रेन 205 मील प्रति घंटा के स्पीड के हिसाब से छठे स्थान पर है. 

दुनिया की 7वी सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन यूरोस्टार e320 और TGV की रफ्तार करीब 200 मील प्रति घंटा है.

इस लिस्ट में 8वें स्थान पर अफ्रीका की अल बराक ट्रेन है. इसकी स्पीड लगभग 198 मील प्रति घंटा बताई जाती है.

बता दें कि स्पेन की हाई स्पीड ट्रेन रेनफे AVE को माना जाता है. ये 193 मील प्रति घंटा के रफ्तार से चलती है.

इसमें साउथ कोरिया की फास्टेस्ट रेल नेटवर्क भी शामिल है. इसकी रफ्तार लगभग 190 मील प्रति घंटा है.

इसमें भारत की वंदे भारत ट्रेन की बात करें तो इसकी स्पीड 160 किलो मीटर प्रति घंटा है.