Jun 22, 2023, 01:14 PM IST

गोली की रफ़्तार से करें UPI पेमेंट, जानिए बदलाव

Neha Dubey

Google Pay ने अपने यूजर्स के लिए पेमेंट करना अब और भी आसान कर दिया है. 

गूगल पे ने UPI Lite सर्विस लॉन्च की है, इस प्लेटफॉर्म से आप बिना पिन इंटर किए ही पेमेंट कर सकते हैं.

इस ऐप के यूजर 200 रुपये तक का पेमेंट बिना पिन डाले भी कर सकते हैं. 

गूगल पे से पहले Paytm और PhonePe ने भी इस सुविधा को अपने यूजर्स के लिए लॉन्च किए हैं.  

24 घंटे के अंदर आप इससे 4000 रुपये मैक्सिमम पेमेंट कर सकते हैं.  

RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने इसे सितंबर 2022 में लॉन्च किया था. 

आरबीआई के इस सुविधा से आप सिर्फ एक क्लिक पर अपने छोटे- छोटे पेमेंट आसानी से कर सकते हैं. 

 इसके लिए आपको UPI Lite से पे पिन फ्री ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा. 

इससे  आपका अकाउंट ऐक्टिव हो जाएगा.