Jul 26, 2024, 08:11 PM IST

हिंदी की ये 5 जीवनियां आपके विचारों को देंगी नई धार

Anurag Anveshi

किताब- सुभाष बाबू: एक असहज करने वाले राष्ट्रवादी की अनकही कहानी, लेखक - चंद्रचूड़ घोष, अनुवाद- संदीप जोशी, प्रकाशक- हिंद पॉकेट बुक्स, मूल्य- 439 रु

इस किताब में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के कई सारे अनकहे और अज्ञात किस्सों का जिक्र है. लेखन शैली बहुत रोचक है.

किताब - भीमराव अंबेडकर: एक जीवनी, लेखक - क्रिस्तोफ जाफ्रलो, अनुवाद - योगेंद्र दत्त, प्रकाशक - राजकमल प्रकाशन, मूल्य - 225 रुपए

यह किताब डॉ अंबेडकर के संघर्ष, विचारधारा, समाजिक और राजनीतिक पहलुओं को बारीकी से रखती है.

किताब - राम मनोहर लोहिया: जीवन और व्यक्तित्व, लेखक - नीलम मिश्रा, प्रकाशक - प्रभात प्रकाशन, मूल्य - 245 रुपए

इस किताब को लिखते समय राम मनोहर लोहिया के जीवन से जुड़े तमाम पहलुओं पर बेहतर शोध किया गया है.

किताब - राहुल सांकृत्यायन: अनात्म बेचैनी का यायावर, लेखक - अशोक कुमार पांडेय, प्रकाशक - राजकमल प्रकाशन, मूल्य - 232 रुपए

राहुल सांकृत्यायन के जीवन और विचारों को आज के संदर्भ में समझने के लिए यह किताब महत्त्वपूर्ण है.

किताब - भगत सिंह (कुल 4 भाग), लेखक - चमन लाल, प्रकाशक - संगम बुक डिपो, मूल्य - 675

क्रांतिकारी भगत सिंह के जीवन पर यह शोधपरक किताब है. इस तरह के शोध के लिए लेखक के प्रयास काबिले तारीफ हैं.