Jul 24, 2024, 08:17 PM IST

हल्की फुल्की रीडिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 किताबें

Anurag Anveshi

प्रकाशक - हिंद युग्म, किताब - चांदपुर की चंदा ( उपन्यास), लेखक - अतुल कुमार राय, मूल्य - 284

साहित्य अकादेमी युवा पुरस्कार से नवाजे गए इस किताब में 21वीं सदी के शुरू के गांवों के साथ शहरीकरण का भी हाल है.

प्रकाशक - हिंद युग्म, किताब - ठीक तुम्हारे पीछे ( उपन्यास),  लेखक - मानव कौल, मूल्य - 161

लेखन की पारंपरिक विधा से अलग नई शैली में लिखी गई ये किताब मनोरंजक तो है ही साथ ही विचारपूर्ण भी है.

प्रकाशक - हिंद युग्म, किताब - लपूझन्ना (उपन्यास), लेखक - अशोक पाण्डे, मूल्य - 196

80-90 के दशक में बचपन और उसके रंग को समझना हो तो किताब लपूझन्ना से बेहतर शायद ही कुछ हो.

प्रकाशक - हिंद युग्म, किताब - धूमिल - एक ठेठ कवि (उपन्यास), लेखक - डॉक्टर रत्नशंकर पाण्डेय, मूल्य - 199

धूमिल के व्यक्तित्व और कृतित्व को समझने के लिए यह बेहतरीन किताब है. इसमें उनकी प्रतिनिधि रचनाएं हैं.

प्रकाशक - हिंद युग्म, किताब - चाय-सी मोहब्बत (कविता संग्रह), लेखक - परितोष त्रिपाठी, मूल्य - 186

इसमें लेखक ने छोटी-छोटी कविताओं के जरिए अपने मन के भाव व्यक्त किए हैं. भाषा बेहद सहज है, बोझिल नहीं करती.