Sep 18, 2024, 11:56 AM IST

ऑक्सफोर्ड से पढ़ी हैं आतिशी, जानें उनका Education Qualification

Jaya Pandey

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने आतिशी पर भरोसा जताया है और अब आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनेंगी.

आतिशी अब तक  दिल्ली सरकार में शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, संस्कृति, वित्त और पर्यटन मंत्री का पद संभाल रही हैं और कालकाजी से विधायक हैं.

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी काफी पढ़ी-लिखी हैं जिनके एजुकेशन क्वॉलिफिकेशन के बारे में हम आपको आगे बताएंगे.

आतिशी का जन्म दिल्ली में हुआ और उन्होंने अपनी स्कूलिंग दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल से पूरी की है.

इसके बाद उन्होंने साल 2001 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास में ग्रेजुएशन किया है जिसमें उन्होंने टॉप किया था. 

फिर उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया जहां उन्हें शेवनिंग स्कॉलरशिप मिली और साल 2003 में यहां से उन्होंने इतिहास से मास्टर्स किया.

इसके कुछ साल बाद उन्होंने रोड्स स्कॉलर के रूप में ऑक्सफोर्ड के  मैग्डलेन कॉलेज से अपनी दूसरी मास्टर डिग्री भी हासिल की.