Jul 5, 2024, 04:24 PM IST

ये हैं Indian History के 7 सबसे महानतम गुरु

Jaya Pandey

भारत के इतिहास में ऐसे कई गुरुओं का नाम है जिन्होंने अपने शिष्यों की दशा और दिशा बदल दी. 

आज हम आपको भारत के ऐसे ही 7 महान गुरुओं से मिलाने जा रहे हैं जिन्होंने भारत के इतिहास पर अपनी अमिट छाप छोड़ी. 

चाणक्य को कौटिल्य के नाम से जाना जाता है. वह मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चंद्रगुप्त मौर्य के गुरु थे. उनकी लिखी 'अर्थशास्त्र' आज भी लोगों को प्रशासन और कूटनीति का ज्ञान देती है.

स्वामी विवेकानंद रामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे. उन्होंने भारतीयों में राष्ट्रीयता और आध्यात्मिकता की भावना भरी. उनके वेदांत और भाईचारे पर विचार आज भी लोगों को रास्ता दिखाते हैं.

रामानुजाचार्य ने लोगों को भक्ति का रास्ता दिखाया. भक्ति पर उनकी शिक्षाएं आज भी लोगों का मार्ग प्रशस्त करती हैं.

आर्यभट्ट ने गणित पर अपने अभूतपूर्व खोजों से क्रांति लाई. उन्होंने ट्रिगनोमेट्री और एल्जेब्रा की नींव रखी जिससे विज्ञान में भारत की विशेषज्ञता के बारे में दुनिया को पता चला.

महाभारत महाकाव्य के गुरु द्रोणाचार्य एक कुशल धनुर्धर और उत्कृष्ट गुरु माने जाते हैं. उन्होंने कौरवों और पांडवों का मार्गदर्शन किया.

गुरु नानक सिखों के पहले गुरु थे. उन्होंने लोगों को समानता, एकता और निस्वार्थ सेवा का उपदेश दिया. उनकी सिखाई बातें आज भी लोगों को रास्ता दिखाती हैं.

गौतम बुद्ध को सिद्धार्थ गौतम के नाम से भी जाना जाता है. वह एक आध्यात्मिक गुरु थे जिनकी शिक्षाओं ने बौद्ध धर्म की नींव रखी. शांति और अहिंसा पर उनके विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं.