Apr 30, 2024, 03:23 PM IST

आजकल क्या कर रहे हैं 'गूगल बॉय' कौटिल्य पंडित?

Jaya Pandey

इस छोटे बच्चे की तस्वीर को आप जरूर पहचानते होंगे, ये हरियाणा के कौटिल्य पंडित हैं.

कौटिल्य ने 5 साल की छोटी उम्र में अपने नॉलेज से पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, प्रणब मुखर्जी और अमिताभ बच्चन तक को हैरान कर दिया था.

फिलहाल कौटिल्य जीडी गोयनका वर्ल्ड स्कूल के स्टूडेंट हैं और इसरो में एस्ट्रोफिजिस्ट बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं.

भारतीय मीडिया  उन्हें गूगल बॉय और ह्यूमन कम्प्यूटर के नाम से भी बुलाती है.

कौटिल्य हरियाणा की भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार से 10 लाख रुपये का इनाम भी पा चुके हैं. 

कौटिल्य को भारत ही नहीं विदेश से भी सम्मान मिला है. साल 2015 में इंग्लैंड से भारत गौरव अवॉर्ड, 2016 में संयुक्त अरब अमीरात से अवॉर्ड और 2017 में नेपाल में  भारतीय दूतावास से सम्मानित हो चुके हैं.