Nov 9, 2023, 11:28 AM IST

तो द्रौपदी को कभी नहीं जीत पाते अर्जुन, जानें क्या है 'महाभारत' की घोर बेइज्जती का किस्सा

Utkarsha Srivastava

टीवी शो महाभारत के सबसे चर्चित एपिसोड में से एक है वो किस्सा जिसमें अर्जुन ने द्रौपदी को जीता था. इस एपिसोड में दिखाया गया था कि अर्जुन वो पहले शख्स नहीं थे, जो द्रौपदी को जीतने के लायक थे.

बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में द्रौपदी को स्वयंवर का एपिसोड सबसे ज्यादा देखे गए एपिसोड्स में एक है. इसमें दिखाया गया था कि, स्वयंवर में जीतने के लिए घूमती हुई मछली की आंख पर निशाना लगाना था लेकिन ये पानी में उसकी परछाई देखते हुए करना था.

कई महारथी आए और निशाना तो क्या उनसे धनुष ही नहीं उठाया गया. ये नजारा देखकर सभा में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए. द्रौपदी परेशान नजर आ रही थीं लेकिन इस बीच एक ऐसा शख्स आया जिसने बड़ी आसानी से धनुष उठा लिया और ये शख्स था दानवीर कर्ण.

'महाभारत' टीवी शो में दिखाया गया कि कर्ण जैसे ही निशाना लगाने वाले थे, वैसे ही द्रौपदी ने उन्हें रोक दिया. सिर्फ रोका ही नहीं बल्कि उन्हें भरी सभा में बेइज्जत कर दिया. द्रौपदी ने कहा 'मेरी वरमाला किसी सूत पुत्र के लिए नहीं है'.

ये अपमान सुनकर कर्ण वहां से हट गए और इसके बाद अर्जुन ने आकर न सिर्फ धनुष उठाया बल्कि मछली की आंख पर निशाना भी सटीक लगाया. 

'महाभारत' के इस एपिसोड में दिखाया गया कि अगर द्रौपदी ने कर्ण को बेइज्जत करके रोका नहीं होता तो अर्जुन से पहले ही कर्ण ये स्वयंवर जीत जाते.

'महाभारत' के इस एपिसोड में दिखाया गया कि अगर द्रौपदी ने कर्ण को बेइज्जत करके रोका नहीं होता तो अर्जुन से पहले ही कर्ण ये स्वयंवर जीत जाते.