Dec 31, 2023, 06:43 PM IST

दूरदर्शन पर मिला पहला मौका, आज बॉलीवुड में ये 5 सितारे कर रहे हैं राज

Saubhagya Gupta

एक समय था जब दूरदर्शन पर लोग शोज और फिल्में देखा करते थे. कई बॉलीवुड सितारे ऐसे हैं जिन्होंने इसी चैनल से शुरुआत की और आज करोड़ों दिलों पर राज कर रहे हैं. 

शाहरुख खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत दूरदर्शन के शो 'फौजी' से की थी.

इसके अलावा किंग खान 'सर्कस', 'दिल दरिया' और 'दूसरा केवल' शो में नजर आए थे. 

मंदिरा बेदी ने साल 1994 में दूरदर्शन के शो 'शांति' से पहचान बनाई थी. शो में उनके लुक को काफी पसंद किया गया था. 

रेणुका शहाणे ने दूरदर्शन के शो 'सर्कस' से टीवी में कदम रखा था. उन्हें ज्यादा पहचान मिली दूरदर्शन के ही शो 'सुरभि' से.

दूरदर्शन के शो ललिया से साक्षी तंवर ने कदम रखा. इसके अलावा वो दूरदर्शन के सिंगिंग रियलिटी शो 'अलबेला सुर मेला' की होस्ट रहीं.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी दूरदर्शन के शो परसाई के 2-3 एपिसोड में नजर आए थे. इसके बाद वो फिल्मों में छोटे रोल कर आज फेमस हो गए हैं.