Sep 17, 2024, 01:55 PM IST

बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगी ये 10 फिल्में, दर्शकों को है बेसब्री से इंतजार

Jyoti Verma

रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन जिसमें अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ अहम भूमिका में हैं. वह इस दिवाली 2024 पर रिलीज होगी. 

अनीस बज्मी की भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित नेने हैं. ये फिल्म भी दिवाली 2024 पर रिलीज होगी. 

अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर सुभाष कपूर की जॉली एलएलबी 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी. 

नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश मुख्य भूमिका में हैं, जो कि 2025 में रिलीज होगी.

अजय देवगन, वाणी कपूर, रितेश देशमुख स्टारर राज कुमार गुप्ता की रेड 2,  21 फरवरी, 2025 को रिलीज होगी. 

आमिर खान द्वारा निर्मित और राज कुमार संतोषी द्वारा निर्देशित, लाहौर 1947 में सनी देओल और प्रीति जिंटा अहम भूमिका में हैं, जो कि 2025 में रिलीज होगी.

सलमान खान की फिल्म सिकंदर भी अगले साल यानी कि 2025 में रिलीज होगी. 

विशाल भारद्वाज की आने वाली फिल्म, जिसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं वो भी 2025 में रिलीज होगी. फिलहाल फिल्म का टाइटल फिक्स नहीं किया गया है. 

सलमान खान के साथ एटली एक प्रोजेक्ट पर काम करेंगे. जो कि 2025 में रिलीज होगी (अभी आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की गई है). 

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म हाउसफुल 5, 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.