Aug 2, 2024, 08:08 AM IST

इन महान खिलाड़ियों का किरदार निभा चुके हैं ये 9 एक्टर्स

Jyoti Verma

फिल्म साइना में परिणीति चोपड़ा ने बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल का रोल अदा किया था. 

भारतीय बॉक्सर रहीं मैरी कॉम पर बनी बायोपिक में प्रियंका चोपड़ा ने किरदार निभाया था. 

फिल्म भाग मिल्खा भाग में फरहान अख्तर ने भारत के लीजेंड एथलीट मिल्खा सिंह का किरदार निभाया था. 

फिल्म दंगल में गीता फोगाट के रोल में फातिमा सना शेख नजर आईं थी. 

देश के पहले पैरालंपिक मुरलीकांत पेटकर की भूमिका में कार्तिक आर्यन नजर आए थे. उन्होंने फिल्म चंदू चैंपियन में रोल अदा किया था. 

फिल्म 83 में रणवीर सिंह कपिल देव के रोल में नजर आए थे. 

फिल्म दंगल में बबीता फोगाट के रोल में सान्या मल्होत्रा नजर आई थीं. 

फिल्म शाबाश मिठू में तापसी पन्नू ने महिला क्रिकेटर मिताली राज का रोल अदा किया है. 

फिल्म एमएस धोनी में सुशांत सिंह राजपूत ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर एम.एस धोनी का रोल अदा किया है.