Jun 11, 2024, 11:38 AM IST

बॉलीवुड के इन 9 मोस्ट लव्ड कपल के ब्रेकअप से टूट गया था फैंस का दिल

Jyoti Verma

बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम का रिलेशनशिप काफी लंबा चला था. लेकिन लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों का रिश्ता टूट गया था. वहीं, फैंस को भी कपल के रिलेशनशिप टूटने से झटका लगा था. 

करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई भी हो गई थी, लेकिन दोनों की सगाई टूट गई थी. 

ऐश्वर्या राय और सलमान खान ने लंबे वक्त तक डेट किया था और उसके बाद दोनों का रिश्ता टूट गया था. ऐश्वर्या सलमान के ब्रेकअप ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. 

साजिद खान और जैकलीन फर्नांडीज के ब्रेकअप ने भी जमकर सुर्खियां बटोरी थीं. साजिद खान पर गलत बर्ताव करने का आरोप लगा था. 

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ: इन दोनों के रिश्ते पर मीडिया की पैनी नजर थी, इसलिए इनका ब्रेकअप उनके फैंस के लिए एक झटके की तरह था.

करीना कपूर और शाहिद कपूर का ब्रेकअप फैंस के लिए झटका था, क्योंकि उस समय उन्हें बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक माना जाता था. 

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के ब्रेकअप की खूब चर्चा हुई थी. 

कंगना रनौत और अध्ययन सुमन का रिश्ता विवादों और आरोपों के बीच खत्म हुआ था, जिसके बाद वे काफी सुर्खियों में रहे थे. 

अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह का ब्रेकअप होना भी फैंस के लिए हैरानी की बात थी.