Jul 13, 2023, 12:12 PM IST

Yamuna Floods से बॉलीवुड को भी होगा नुकसान? ये 8 फिल्में उठा चुकी हैं फायदा

Jyoti Verma

जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म  रूह-अफजा शूटिंग यमुना के किनारे हुई थी. फिल्म को ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिला था. 

आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल में इक मुलाकात गाने की शूटिंग यमुना नदी के किनारे हुई थी. यह गाना सुपरहिट रहा था.

अभिषेक बच्चन और प्रीति जिंटा के गाने बोल न हल्के हल्के की शूटिंग यमुना नदी के पास हुई थी. यह गाना आज भी लोगों को खूब पसंद है.

शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म देवदास के गाने मोरे पिया की शूटिंग यमुना नदी के पास हुई थी. फिल्म का गाना लोगों को खूब पसंद आया था.

संजय दत्त की फिल्म भूमि की शूटिंग भी आगरा के गांव बमरौली कटर के पास हुई थी, जो कि यमुना नदी के करीब पड़ता है. 

फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में दिखाया गया अंतिम संस्कार के सीन की शूटिंग यमुना नदी के पास हुई थी. 

राजकुमार राव और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म व्हाइट टाइगर की शूटिंग भी यमुना किनारे हुई है.

द जर्नी ऑफ यमुना सोनू निगम की फिल्म यमुना के हाल पर आधारित होगी, जो कि जल्द ही तैयार की जाएगी. 

वहीं, इन दिनों यमुना के पानी का लेवल काफी बढ़ा हुआ है, जिसके चलते बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है.