Mar 20, 2024, 10:07 PM IST
IVF से किस उम्र तक महिलाएं बन सकती हैं मां? जानें इसके नियम
Rahish Khan
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने 58 साल की उम्र में बच्चे को जन्म दिया है. उन्होंने इसके लिए IVF की मदद ली है.
इन विट्रो फर्टिलाइजेशन यानी IVF वह विशेष प्रक्रिया है जो कपल्स बच्चे को जन्म नहीं दे पाते वह आईवीएफ का सहारा लेते हैं.
अब सवाल यह है कि IVF में खर्चा कितना आता है? क्या इसके नियम हैं और किस उम्र तक महिलाएं इसका सहारा लेकर मां बन सकती हैं?
वैसे तो महिलाएं 21 से 70 साल की किसी भी उम्र में IVF की मदद से मां बन सकती हैं. लेकिन भारत में ज्यादा उम्र का नियम नहीं है.
भारत के नियमों के अनुसार महिलाएं 21 से 50 तक IVF का सहारा ले सकती हैं. इससे अधिक या कम उम्र में आईवीएफ की मदद लेना कानूनी जुर्म है.
IVF के लिए सबसे अच्छी उम्र 30 से 35 साल की मानी जाती है. इस उम्र में अंडों की गुणवत्ता बेहतर होती है. पुरुष 55 साल की उम्र तक इसका सहारा ले सकते हैं.
आईवीएफ के खर्च की बात करें तो अस्पताल, शहर औ इलाज पर निर्भर करता है. आमतौर पर IVF के लिए 1.5 से 2 लाख रुपये के बीच खर्चा आता है.
IVF चक्र शुरू करने से लेकर प्रेगनेंसी टेस्ट के पॉजिटिव होने तक का समय आमतौर पर 4 से 6 सप्ताह का होता है.
Next:
IPL 2024 में अपना 17वां सीजन खेलने के लिए तैयार हैं ये 5 खिलाड़ी
Click To More..