Oct 5, 2024, 04:43 PM IST

प्लास्टिक के बर्तनों में खाना रखते हैं तो हो जाएं सावधान, सेहत के लिए है जहर

Aditya Katariya

आजकल खाना रखने के लिए प्लास्टिक के बर्तनों का इस्तेमाल काफी आम हो गया है. ये हल्के, सस्ते और आसानी से उपलब्ध होते हैं.

 लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनका इस्तेमाल आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक हो सकता है?

आइए यहां जानते हैं प्लास्टिक के बर्तनों में गर्म खाना रखने के क्या नुकसान हैं.

जब हम गर्म भोजन को प्लास्टिक के बर्तनों में रखते हैं तो प्लास्टिक के कुछ हानिकारक रसायन भोजन में मिल जाते हैं. 

 प्लास्टिक में बीपीए और फेथलेट जैसे कई खतरनाक रसायन होते हैं. जब हम प्लास्टिक के कंटेनर में गर्म खाना रखते हैं, तो ये रसायन खाने में घुल जाते हैं. 

ये रसायन शरीर में जाकर कैंसर, हृदय रोग, मोटापा जैसी कई बीमारियों का कारण बन सकते हैं.

ये रसायन हमारे शरीर में जाकर एंडोक्राइन सिस्टम को भी प्रभावित करते हैं. इससे कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं.

प्लास्टिक के बर्तन बार-बार इस्तेमाल से खराब हो जाते हैं और उनमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. 

प्लास्टिक के बर्तनों की जगह स्टेनलेस स्टील के बर्तन सबसे सुरक्षित विकल्प हैं. इनमें कोई हानिकारक रसायन नहीं होता. 

कांच के कंटेनर भी सुरक्षित होते हैं और उनका इस्तेमाल गर्म खाने को रखने के लिए किया जा सकता है.

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.