Aug 12, 2024, 08:28 PM IST

आंखों में दिखते हैं कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के ये लक्षण 

Abhay Sharma

बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाने के कारण शरीर में अलग-अलग हिस्सों में इसका असर दिखाई देने लगता है. इसके कुछ लक्षण आंखों में भी दिखाई देते हैं. 

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इन लक्षणों को समय पर पहचान कर इसका उपचार किया जाए, तो जल्द ही इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है. 

ऐसे में अगर आपको भी आंखों में ये लक्षण दिखाई दें या महसूस हो तो भूलकर भी इसे नजरअंदाज न करें. ऐसी स्थिति में तुरंत   कोलेस्ट्रॉल लेवल की जांच कराएं. 

आंखों के आसपास की स्किन या पलकों पर छोटे-छोटे फोड़े या पिम्पल्स बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण हो सकते हैं, इसमें दर्द नहीं होता, लेकिन इनका आकार धीरे-धीरे बढ़ने लगता है.

ऐसी स्थिति में आंखों की कॉर्निया के बाहर वाले हिस्से में सूजन के साथ नीले और सफेद रंग के पैचेस भी दिख सकते हैं, जिसे  Arcus Senilis कहते हैं. 

ऐसी स्थिति में अंडरआइज एरिया और आंखों के आसपास की त्वचा का रंग पीला, लाल या ब्राउन नजर आ सकता है.  

बता दें कि खानपान, जीवनशैली और फिजकली एक्टिविटी को सही बनाए रखने से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल लेवल पर काबू पाया जा सकता है.  

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.