Mar 5, 2024, 10:16 AM IST

उम्र के अनुसार कितना होना चाहिए Cholesterol Level? 

Abhay Sharma

आजकल लोगों में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से बढ़ रही है. उम्रदराज ही नहीं, बल्कि बड़ी तादाद में युवा भी  इसके शिकार हो रहे हैं. 

ऐसे में कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रखना बहुत ही जरूरी है. क्योंकि कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अगर हद से ज्यादा बढ़ जाए, तो इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. 

बता दें कि शरीर में 2 तरह के कोलेस्ट्रॉल पाए जाते हैं, एक है बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) और दूसरा है गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL). आइए जानते हैं उम्र के अनुसार कितना होना चाहिए कोलेस्ट्रॉल लेवल...

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, 19 साल तक के पुरुष में कुल कोलेस्ट्रॉल लेवल 170mg/dl से कम होना चाहिए, जिसमें 100 mg/dl से कम बैड कोलेस्ट्रॉल और 45 mg/dl से ज्यादा गुड कोलेस्ट्रॉल होना चाहिए.  

वहीं 19 साल तक की महिलाओं में कुल कोलेस्ट्रॉल लेवल 170mg/dl से कम होना चाहिए, जिसमें 100 mg/dl से कम बैड कोलेस्ट्रॉल और 45 mg/dl से ज्यादा गुड कोलेस्ट्रॉल होना चाहिए.  

इसके अलावा 20 साल या इससे अधिक उम्र के पुरुषों में कुल कोलेस्ट्रॉल 125–200 mg/dl के बीच होना चाहिए, जिसमें 100 mg/dl से कम बैड कोलेस्ट्रॉल और 40 mg/dl या इससे ज्यादा गुड कोलेस्ट्रॉल होना चाहिए.  

वहीं 20 साल या इससे अधिक उम्र की महिलाओं में कुल कोलेस्ट्रॉल 125–200 mg/dl के बीच होना चाहिए, जिसमें 100 mg/dl से कम बैड कोलेस्ट्रॉल और 50 mg/dl या इससे ज्यादा गुड कोलेस्ट्रॉल होना चाहिए.  

Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.