Apr 4, 2024, 12:24 PM IST

सुबह कितने बजे और कितनी देर करना चाहिए वॉक?

Abhay Sharma

हेल्दी और फिट रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स सुबह वॉक या जॉगिंग करने की सलाह देते हैं, इससे कई गंभीर बीमारियों का जोखिम कम होता है. 

हालांकि कई लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि सुबह कितने बजे या कितनी देर वॉक करना चाहिए? तो आइए आपको बताते हैं सुबह कितने बजे और कितनी देर वॉक करना सेहत के लिए है फायदेमंद

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सुबह वॉक करने के लिए सूर्योदय के बाद से सुबह 8 बजे तक का समय सबसे सही माना जाता है. 

हालांकि, आप सुबह 7 बजे से 10 बजे तक भी वॉक पर जा सकते हैं, यह समय धूप लेने के लिए भी बेस्ट होता है. साथ ही रोजाना 20 से 30 मिनट वॉक करना जरूरी है. 

वॉक करते समय इस बात पर भी ध्यान देना जरूरी है कि आपकी सांस की गति कितनी है और आपके चलने की स्पीड कैसी है.

बता दें कि तेज चलने की गति 13 से 20 मिनट प्रति मील या फिर 3.0 मील प्रति घंटे से लेकर 4.5 मील प्रति घंटे तक हो सकती है. 

वॉक करते समय जोर-जोर से सांस लेनी चाहिए, इससे आपको वेट लॉस, शुगर कंट्रोल करने और फैट लॉस करने में मदद मिल सकती है. 

Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.