Sep 11, 2024, 09:52 PM IST

9 महीने में ही क्यों होती है डिलीवरी?

Sumit Tiwari

गर्भावस्था का समय 9 महीने का ही क्यों होता है, ये सवाल अक्सर मन में आता है. 

क्या गर्भावस्था का समय 40 हफ्तों यानी 9 महीने से ज्यादा या कम नहीं हो सकता. इसके पीछे वजह क्या है. 

दरअसल चिकित्सकों का मानना है कि किसी भी शिशु के सही विकास और जन्म के लिए 9 महीने एकदम सही समय है. 

एक कारण ये भी है कि अगर गर्भअवस्था 9 महीने से अधिक होती है तो गर्भ में पल रहे शिशु का आकार और वजन बुहत बढ़ सकता है.

शिशु का आकार और वजन बढ़ जाने के बाद मां के लिए उसे जन्म देना मुश्किल हो सकता है. 

किसी भी शिशु के सारे अंग और शरीर के हिस्से का पूर्ण विकास होने के लिए 9 महीने का समय उचित होता है. 

प्रकृति मां को 9 महीने तक अपने बच्चे को गर्भ मे रखने का समय देती है, जो कि उसके शरीर की बनावट के पर्याप्त है.

अगर बच्चे का जन्म 9 महीने के पहले होता है तो उसके शरीर और अंगो का विकास अधूरा रह जाता है. 

दरअसल 9 महीने में ही भ्रूण के सारे अंग और शरीर का विकास हो पाता है. इसलिए 9 महिने में डिलीवरी होना सही माना जाता है.