Feb 26, 2024, 01:57 PM IST

जानें देश की पहली महिला शिक्षिका कौन थीं  

Puneet Jain

देश की पहली महिला शिक्षिका का नाम सावित्रीबाई फुले है. 

सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 में महाराष्ट्र के सतना जिले के नायगांव में हुआ था.

इनके पिता का नाम खन्दोजी नैवेसे और माता का नाम लक्ष्मी था.

महज नौ साल की उम्र में सावित्रीबाई का विवाह समाजसेवी ज्योतिराव फुले से हो गया था.

शादी के वक्त वह पढ़ी-लिखी नहीं थीं, लेकिन पढ़ाई में उनकी दिलचस्पी को देखकर उनके पति ने उन्हें आगे शिक्षित कराया.

अहमदाबाद और पुणे से शिक्षक बनने की ट्रेनिंग लेकर वह योग्य शिक्षिका बनीं.

अपने 18वें जन्मदिन पर अपने पति के साथ मिलकर उन्होंने पुणे में पहले स्कूल की स्थापना की, जिसमें नौ छात्राओं ने दाखिला लिया.

सावित्रीबाई भारत के पहले बालिका स्कूल की पहली प्रिंसिपल थीं.

लेकिन सावित्रीबाई न केवल खुद पढ़ीं बल्कि उन्होंने अन्य लड़कियों की पढ़ाई का भी इंतजाम किया.

10 मार्च 1897 को प्लेग के कारण उनका निधन हो गया.