Sep 26, 2023, 05:32 PM IST

कौन हैं भारत के 12 सबसे बहादुर राजा

Kuldeep Panwar

भारतीय राजाओं की बात चले और अयोध्या के श्रीराम की बात ना हो. रामराज्य की चर्चा आज भी होती है. श्रीराम की लंका विजय को वीरता का प्रतीक माना जाता है.

महान भारतीय राजाओं में महाभारत जैसा सबसे खतरनाक युद्ध जीतने वाले राजा युधिष्ठिर का भी नाम शामिल है, जिन्होंने राजसूय यज्ञ के जरिये पूरी पृथ्वी को जीतकर अपने नाम किया था.

अशोक को निर्विवाद तरीके से इतिहासकारों ने भी सबसे महान राजाओं में गिना है. मौर्य राजवंश के महान सम्राट का राज्य अफगानिस्तान से लेकर बर्मा तक और कश्मीर से लेकर तमिलनाडु तक फैला था.

समुद्रगुप्त गुप्त वंश के राजा थे, जिन्होंने कभी कोई युद्ध नहीं हारा. उनके युग में ही मुद्राओं के जरिये लेनदेन की शुरुआत हुई थी. उन्होंने स्वर्ण मुद्रा जारी की थी. इसे भारत का स्वर्ण युग माना जाता है.

मौर्य वंश के संस्थापक चंद्रगुप्त मौर्य ने सिकंदर के सेनापति सेल्यूकस को हराया था. महज 20 साल की उम्र में चंद्रगुप्त ने उस समय के सबसे शक्तिशाली नंद वंश को हराकर सत्ता संभाली थी.

महाराणा प्रताप ने अकेले मुगल साम्राज्य के सामने खड़े होकर चुनौती दी थी. मेवाड़ का राज राजकाज छिन जाने के बाद जंगलों में रहकर उन्होंने सेना जुटाई और मुगलों को हराकर फिर से चित्तौड़गढ़ पर कब्जा किया था.

मराठा राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी को भारत में स्वराज्य की धुन डालने वाला राजा माना जाता है. दक्षिण और पश्चिम भारत में मुगलों को पैर नहीं जमाने देने वाले शिवाजी को गुरिल्ला युद्ध कला का जनक माना जाता है.

10वीं सदी में राजा राज चोल ने समुद्री सेना के जरिये कंबोडिया, इंडोनेशिया जैसे मौजूदा देशों तक राज किया था. हिंद महासागर में उनकी अनुमति बिना व्यापार नहीं होता था. 

पृथ्वीराज चौहान को भारत का अंतिम हिन्दू सम्राट माना जाता है. राय पिथौरा के नाम से मशहूर पृथ्वीराज ने मोहम्मद गौरी को 16 बार युद्ध में हराया था. उनकी हार के बाद ही दिल्ली पर मुस्लिम सत्ता कायम हुई थी.

हर्षवर्धन थानेश्वर (कुरुक्षेत्र) के राजा थे, जिनके दौर को सांस्कृतिक और समृद्धि के हिसाब से गोल्डन ऐज माना जाता है. हर्षवर्धन के राज्य का जिक्र सबसे चर्चित चीनी घुमक्कड़ ह्वेनसांग ने भी अपनी किताबों में किया है.

महाराजा रणजीत सिंह ने अंग्रेजों, मुगलों और अफगानी पठानों के प्रभुत्व के दौर में सिख साम्राज्य खड़ा किया था. उनके राज्य में पंजाब के अलावा जम्मू-कश्मीर के साथ ही मौजूदा अफगानिस्तान के भी कई इलाके शामिल थे.