Nov 19, 2023, 04:10 PM IST

विराट कोहली की 5 बातें, जिन पर लुट गया था अनुष्का शर्मा का दिल

DNA WEB DESK

वर्ल्ड कप 2023 में कमाल का प्रदर्शन कर रहे भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली चर्चा में हैं. 

उनका हर मैच देखने स्टेडियम पहुंच रही उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी लाइमलाइट में हैं. 

सेमीफइनल मैच देखने पहुंची अनुष्का शर्मा अपने ड्रेस की वजह से भी खूब चर्चा में रहीं. इसके साथ उनकी कई ऐसी तस्वीरें भी सामने आईं, जिसमें वह पति के विराट के शॉट पर ख़ुशी मनाते हुए दिख रही थी. 

आज हम विराट कोहली की ऐसी 5 बातें बताएंगे, जिस पर अनुष्का शर्मा का दिल आ गया था. 

विराट कोहली की ईमानदारी अनुष्का शर्मा को खूब पसंद है. वह उनसे हर बात शेयर करते हैं. 

अनुष्का ने कई बार बताया है कि विराट कोहली उनके लिए एक सपोर्ट सिस्टम हैं, वह अनुष्का को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं. 

अनुष्का ने एक बार यह भी बताया था कि विराट उन्हें खूब सरप्राइज देना चाहते हैं लेकिन उन्हें यह पहले ही पता चल जाता है. विराट की ये हरकतें अनुष्का को खूब पसंद आती हैं. 

 कई बार इंडियन टीम के हारने पर अनुष्का शर्मा को ट्रोल किया गया, ऐसे में विराट कोहली हमेशा पत्नी के साथ खड़े नजर आए. 

विराट पूरी दुनिया के सामने अपनी पत्नी को प्यार करते हुए दिखाई देते हैं. यह बातें अनुष्का को खूब पसंद आती हैं.