Dec 4, 2023, 07:24 AM IST

कहां है भारत का मिशन आदित्य एल-1, क्या रास्ते में खो गया?

DNA WEB DESK

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत का महत्वाकांक्षी आदित्य एल-1 मिशन के बारे में इसरो ने नया अपडेट जारी किया है. 

भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण है और यह सूर्य को भेजा जाने वाला इसरो का पहला मिशन है. 

आदित्य एल-1 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है और इसरो ने इसे लेकर अपना अपडेट जारी कर दिया है. 

इसरो प्रमुख ने पहले ध्वनि रॉकेट प्रक्षेपण के 60वें वर्ष के उपलक्ष्य में विक्रम साराबाई अंतरिक्ष केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम के मौके पर कहा आदित्य रास्ते में है. 

इसरो चीफ ने आदित्य एल-1 के बारे में गुड न्यूज देते हुए कहा है कि आदित्य एल-1 अब तक बिल्कुल सही तरीके से रास्ते में आगे बढ़ रहा है. 

आदित्य-एल1 125 दिन में पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर की यात्रा करने के बाद लैग्रेंजियन बिंदु एल1 के आसपास एक प्रभामंडल कक्षा में स्थापित होगा.

इसरो चीफ ने कहा कि आदित्य सही रास्ते पर है और संभव है कि सात जनवरी को एल1 बिंदु में प्रवेश करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. 

आदित्य एल1 सूर्य के रहस्य जानने के लिए विभिन्न प्रकार के वैज्ञानिक अध्ययन करने के लिए इसकी तस्वीरें भी धरती पर भेजेगा.

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद आदित्य एल-1 इसरो का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है और इसकी चर्चा विदेशों में भी हो रही है.