Apr 21, 2024, 12:13 PM IST

अंग्रेज न आते, तो कभी नहीं बनते भारत के ये 4 शानदार शहर

Smita Mugdha

भारत में अंग्रेजों ने 200 साल से ज्यादा वक्त तक राज किया और देश की संपदा लूटकर ले गए. 

इसके बावजूद भी यह सच है कि भारत को अंग्रेजों ने आधुनिक दुनिया की कई बड़ी सौगातें भी दीं. 

अंग्रेजों के बसाए कई शहर, ऐतिहासिक इमारतें और शिक्षण संस्थाएं आज भी देश की शान हैं. 

आज जानते हैं अंग्रेजों के बसाए ऐसे 4 शहरों के बारे में जो आज देश की पहचान बन चुके हैं.

लंबे समय तक कोलकाता ही देश की राजधानी रही और फिर शासन की सुविधा के लिए दिल्ली को राजधानी बनाया गया. 

आधुनिक दिल्ली का जो स्वरूप हम देखते हैं वह भी अंग्रेजों की ही देन है जिन्होंने इसे राजधानी के तौर पर विकसित किया. 

आज जिस चेन्नई शहर को हम जानते हैं उसे आधुनिक रूप देने का काम ब्रिटिश शासन के दौरान हुआ था. तब यह मद्रास प्रेसिडेंसी था. 

मुंबई के कई टापुओं को मिलाकर आधुनिक स्वरूप देने का काम भी ब्रिटिश हुकूमत के दौर में हुआ था. 

आज मुंबई पूरी दुनिया में भारत के सबसे आधुनिक और तेज रफ्तार शहर के तौर पर गिना जाता है.