Aug 23, 2023, 08:14 PM IST

चांद पर अब क्या करेगा चंद्रयान-3, जानें ISRO का प्लान

Kuldeep Panwar

चांद पर चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की सफल लैंडिंग हो गई है. इससे पूरे देश में खुशी की लहर है.

विक्रम लैंडर के अंदर से अब प्रज्ञान रोवर निकलेगा, जो वहां रिसर्च वर्क करने के बाद रिजल्ट इसरो कमांड सेंटर भेजेगा.

प्रज्ञान पहले चांद की सतह पर पहियों से भारतीय अशोक स्तंभ व  ISRO के लोगो को हमेशा के लिए प्रिंट करेगा.

प्रज्ञान का मिशन चंद्रमा की सतह पर बर्फ और पानी के कण तलाशना है. यह बेहद अहम खोज होगी.

प्रज्ञान का मिशन चंद्रमा की मिट्टी-चट्टानों की संरचना के बारे में रिसर्च करना है.

प्रज्ञान चांद पर 14 दिन रिसर्च करेगा. चांद का 1 दिन पृथ्वी के 14 दिन के बराबर होता है.

प्रज्ञान को इस दौरान चांद की सतह में सोना, प्लेटिनम जैसे कीमती खनिज व हीलियम जैसी गैस भी तलाशनी है.

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कभी कोई देश नहीं उतरा. ऐसे में प्रज्ञान यहां की खोज में चौंकाने वाली जानकारी दे सकता है.

ISRO चीफ एस. सोमनाथ ने भी अगले 14 दिन इसी कारण बेहद अहम बताए हैं, क्योंकि इस दौरान प्रज्ञान रिसर्च करेगा.