Jun 23, 2024, 06:50 PM IST

क्या अर्जुन से अधिक प्रेम करने की वजह से हुई थी द्रौपदी की मृत्यु, क्या है इस पहेली का राज

Sumit Tiwari

द्रौपदी पांचाल देश के राजा द्रुपद की पुत्री थी. द्रौपदी का विवाह पांचों पांडवों के साथ हुआ था.

कौरवों-पांडवों के बीच महाभारत का युद्ध समाप्त हो जाने के बाद  भगवान कृष्ण ने उन्हें परलोक की यात्रा का सुझाव दिया. 

पांचों पांडव और द्रौपदी अपना राज-पाठ अपने बच्चों को सौंपकर परलोक की यात्रा की पर निकल गए.

हिंदु ग्रंथों में द्रौपदी की मृत्यु की घटना का उल्लेख मिलता है. माना जाता है कि द्रौपदी की मृत्यु इसी यात्रा के दौरान हुई थी. 

कहते है परलोक की यात्रा में वहीं व्यक्ति स्वर्ग तक पहुंच पाता है, जो संसारिक मोह-माया से मुक्त हो जाता है. 

मान्यता है कि पांडवों को मेरू पर्वत से स्वर्ग का रास्ता मिला, लेकिन द्रौपदी की यही से गिरने पर मृत्यु हो गई. 

कहते है द्रौपदी अर्जुन से सबसे ज्यादा प्रेम करती थी, जिसे वह त्याग न सकीं और यात्रा की बीच में ही उनकी मृत्यु हो गई.

अर्जुन, नकुल, सहदेव, और भीम की भी मृत्यु परलोक की यात्रा के दौरान हो गई थी.

पांडवों में केवल युधिष्ठिर ही बचे थे जो सशरीर स्वर्ग की यात्रा करने में सफल रहे.