Feb 6, 2024, 06:05 PM IST

कौन थीं माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाली पहली भारतीय महिला

Puneet Jain

अगर आप किसी चीज को पूरा करने की ठान लेते हैं, तो आप बड़ी आसानी से उसे फतेह कर लेते हैं. ये कहावत आपने सुनी होगी. ठीक ऐसी ही कहानी बछेंद्री पाल की है.

बछेंद्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली और तिरंगा फहराने वाली पहली भारतीय महिला हैं. 

यह मुकाम हासिल करके वो माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली दुनिया की पांचवी महिला बनी थीं.

बछेंद्री पाल का जन्म 24 मई 1954 को उत्तरकाशी जिले के नकुरी गांव में एक भोटिया गांव में हुआ था. 

12 साल की उम्र में अपने स्कूल पिकनिक के दौरान उन्होंने 400 मीटर ऊंचे पहाड़ की चढ़ाई की थी. 

संस्कृत की पढ़ाई करने के साथ ही वे अपनी कम्युनिटी में ग्रेजुएट होने वाली पहली लड़की बनी थीं.

इसके बाद एमए, बीएड करने के लिए वह देहरादून में डीएवी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज चली गईं थीं.

साल 1984 में माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के लिए एवरेस्ट 84 नामक एक अभियान दल का गठन किया गया, जिसमें बछेंद्री पाल शामिल हो गईं. 

उसी साल 15 मई को उनकी पूरी टीम ने माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई शुरू की थी.

अपने जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले यानी 23 मई 1984 को दोपहर 1 बजकर 7 मिनट पर उन्होंने माउंट ऐवरेस्ट की चोटी पर झंडा फहराया था.   

उस दौरान उनके साथ उनकी टीम के काफी सदस्य भी थे.

इसके बाद उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया.

साल 1984 में उन्हे पद्म श्री, 1986 में अर्जुन पुरस्कार, 1994 में राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार, और 2019 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया.