Mar 14, 2024, 02:56 PM IST
देश की पूर्व राष्ट्रपति (Ex President) प्रतिभा देवी सिंह पाटिल की तबीयत खराब चल रही है.
उनको बुखार और सीने में इंफेक्शन की शिकायत थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
प्रतिभा पाटिल का जन्म 19 दिसंबर 1934 को महाराष्ट्र के जलगांव के नदगांव गांव में एक मराठी परिवार में हुआ था.
प्रतिभा पाटिल की शादी 7 जुलाई 1965 को देवीसिंह रामसिंह शेखावत से हुई थी.
1962 में वो महज 27 साल की उम्र में विधायक बन गई थी. उनका पहला निर्वाचन क्षेत्र जलगांव था.
1985 और 1990 के बीच वो राज्यसभा सांसद रहीं. 1991 की 10वीं लोकसभा में उन्हें जीत हासिल हुई.
8 नवंबर 2004 को उन्हें राजस्थान की 17वीं राज्यपाल नियुक्त किया गया. वो इस पद पर काबिज होने वाली पहली महिला थीं.
2007 में प्रतिभा पाटिल देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं.