Feb 21, 2024, 11:38 AM IST

भारत में कैसा था अंग्रेजों का शासन, देखें तस्वीरें

Nilesh

अंग्रेजों ने भारत में लगभग डेढ़ सौ साल तक राज किया और खूब अत्याचार भी किया

अंग्रेजों के शासनकाल में सबसे बुरा हाल किसानों, गरीबों और मजदूरों का था

ब्रिटिश अधिकारियों से सांठगांठ करके बड़े जमींदार खूब मुनाफा कमाते थे

इसका असर गरीब किसानों और खेतिहर मजदूरों पर होता था और वे गरीब ही बने रहते थे

यही वजह रही कि अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ सबसे पहले किसानों ने ही आवाज उठाई

बड़े संघर्षों के इतर कई जगहों पर छोटे-छोटे संघर्ष अंग्रेजों के खिलाफ होते रहे थे

कई किसान आंदोलन अंग्रेजों के समय भी हुए जिनका दमन अंग्रेजों ने बड़ी क्रूरता के साथ किया

महात्मा गांधी जब भारत लौटे तब उन्होंने भी सबसे पहले किसानों के लिए ही आवाज उठाई

निहत्थे और गरीब किसानों के खिलाफ क्रूरता से पेश आते थे अंग्रेज अधिकारी