Mar 1, 2024, 09:12 AM IST

कैसे बना था मुंबई शहर, देखें शानदार तस्वीरें

Nilesh

देश की आर्थिक राजधानी कहा जाने वाला मुंबई शहर समुद्र के किनारे बसा हुआ है

आज शानदार दिखने वाला शहर कभी 7 अलग-अलग द्वीपों में बंटा हुआ था

समय के साथ-साथ इन सातों द्वीपों को आपस में मिला दिया गया और मुंबई शहर बना

पहले इसी शहर का नाम बॉम्बे या बंबई हुआ करता था जिसे बाद में मुंबई कर दिया गया

अंग्रेजों को यह शहर में पुर्तगालियों की ओर से दहेज में मिला था

बॉम्बे, मझगांव, परेल, वर्ली, माहिम, लिटिल कोलाबा और कोलाबा को मिलाकर बना है मुबई

सबसे पहले मुंबई और सायन को जोड़ने के लिए पानी के बीच में एक सड़क बनाई गई थी

ऐसी ही सड़कें विकसित होने का साथ-साथ उथले समुद्र को पाटा जाने लगा और मुंबई का विकास हुआ

धीरे-धीरे सातों टापुओं के बीच में से पानी गायब हो गया और सिर्फ जमीन ही जमीन नजर आने लगी