Feb 8, 2024, 11:46 AM IST

कौन थीं भारत की पहली महिला डॉक्टर?

Smita Mugdha

भारत में आज तो मेडिकल फील्ड में कई महिलाएं हैं, लेकिन देश की पहली महिला डॉक्टर के बारे में शायद ही जानते हों.

जिस दौर में भारत में महिलाओं की शिक्षा भी किसी सपने से कम नहीं थी, उस दौर में विदेश जाकर मेडिकल की पढ़ाई की थी. 

आनंदी गोपाल जोशी देश की पहली महिला डॉक्टर हैं और उन्होंने अमेरिका जाकर मेडिकल की पढ़ाई की थी. 

आनंदी गोपाल जोशी के डॉक्टर बनने की कहानी काफी प्रेरणादायक है, क्योंकि 14 साल की उम्र में ही वह मां बन गई थीं. 

बेटे की मौत ने उनके किशोर मन पर बहुत बुरा असर डाला और उन्होंने आगे पढ़ाई करने और डॉक्टर बनने का फैसला लिया. 

आनंदी ने अमेरिका के पेंसिल्वेनिया स्थित महिला मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया. उन्होंने 21 साल की उम्र में 1886 में एमडी की डिग्री हासिल की. 

वह एमडी की डिग्री हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं और भारत लौटकर मेडिकल प्रैक्टिस शुरू की थी. 

महज 22 साल की उम्र में उन्हें टीबी की बीमारी हो गई और 26 फरवरी 1887 को वह चल बसीं .

न्यूयॉर्क में आनंदीबाई जोशी की एक कब्र है जहां लिखा है, आनंदीबाई जोशी MD (1865- 1887), भारत की पहली महिला डॉक्‍टर.