Oct 28, 2024, 07:03 PM IST

अंग्रेजों की इन 5 चीजों को भारतीय जादू-टोना समझते थे

Smita Mugdha

ब्रिटिश आधिपत्य के दौर में भारत की आर्थिक संपदा का काफी दोहन हुआ था और देश गरीबी के गर्त में चला गया था. 

हालांकि, भारत को आधुनिकता से जोड़ने का श्रेय भी ब्रिटिश राज को ही बड़े पैमाने पर दिया जाता है. 

अंग्रेजों ने भारत को आधुनिक शिक्षा और यूरोप की औद्योगिक क्रांति से जोड़ा और आधुनिक भारत की नींव पड़ी थी. 

अंग्रेजों ने जब भारत में आधुनिक विज्ञान से जुड़ी चीजें शुरू की थीं, तो आम भारतीय उन्हें  शुरुआत में जादू-टोना समझते थे.

भारत में जब रेलवे की शुरुआत हुई, तो देश में आवागमन सुलभ हो गया. भारतीय शुरू में रेल में चढ़ने से बहुत डरते थे. 

इसी तरह से समुद्र यात्रा को हिंदुओं में बड़े पैमाने पर निषेध माना जाता था और बड़े पानी के जहाज से भी भारतीय डरते थे.  

अंग्रेज भी भारत में एलोपैथिक चिकित्सा लेकर आए और लंबे समय तक लोग डॉक्टर के पास जाने से डरते रहे.

टेलिफोन और रेडियो जैसी चीजों को लेकर आम ग्रामीण भारतीयों के मन में कई तरह की धारणा थी और इसे विज्ञान ही नहीं चमत्कार मानते थे.

नदियों को जोड़ने के लिए जब आधुनिक पुल बनाए गए, तो भारतीय इसे जादू-टोने की तरह समझते थे.