Aug 25, 2024, 10:16 PM IST

ये जीव एक घंटे में खा जाता है 1,200 मच्छर

Sumit Tiwari

आपने चमगादड़ को जरूर देखा होगा. आज हम आपको इसके बारें कुछ अनोखी बातें बताने जा रहे हैं. 

ये घोसला बनाकर नहीं बल्कि गुफा में रहना पसंद करते हैं. 

जब भी ये भोजन की तलाश में गुफा से बाहर निकलते हैं तो हमेशा बाई तरफ मुड़ते हैं. 

चमगादड़ एक घंटे में 1200  मच्छर खा सकता है. इतना ही नहीं एक घंटे में ये 600 खटमल भी खा सकता है. 

चमगादड़ हमेशा उल्टा लटक कर सोता है ताकी वह जरूरत पर तुरंत उड़ सके. 

दुनियाभर में चमगादड़ों की करीब 1100 प्रजातियां पाई जाती हैं. 

टेस्सास में चमगादड़ों की सबसे बड़ी गुफा है. यहां करीब 2 करोड़ चमगादड़ रहते हैं. 

इंसान समेत दुनिया में जितनी भी स्तनधारियों की आबादी है उसका 25 प्रतिशत हिस्सा चमगादड़ों का है.

हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि चमगादड़ों की उत्पत्ति डायनासोर से भी पहले हुई है.