May 21, 2024, 06:42 PM IST

'गदा' के साथ इन युद्ध कलाओं में भी पारंगत थे भीम

Anamika Mishra

भीम महाभारत के सबसे शक्तिशाली योद्धाओं में से एक थे. 

बलदाऊ के बाद भीम ही सबसे ज्यादा शक्तिशाली योद्धा थे. 

शास्त्रों के अनुसार, श्री कृष्ण के भाई बलदाऊ ने भीम को गदा युद्ध की शिक्षा दी थी. 

महाभारत काल में भीम और दुर्योधन दोनों ही गदा युद्ध में पारंगत थे. 

लाक्षागृह में आग लगने के बाद भीम ने माता कुंती और अपने भाइयों की रक्षा की थी. 

भीम इतने बलशाली थे कि उन्होंने अर्जुन के साथ मिलकर गंधर्वों की सेना को परास्त कर दिया था. 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि गदा के अलावा भीम कई और युद्ध कलाओं में पारंगत थे.

गदा युद्ध के साथ भीम मल युद्ध और धनुर्युद्ध में भी पारंगत थे. 

भीम ने कर्ण को युद्ध भूमि में धनुर्युद्ध में परास्त किया था.