May 7, 2024, 03:02 PM IST

मांडू की किस रानी का दीवाना था ये मुगल बादशाह

Kavita Mishra

कई मुगलों की प्रेम कहानियां खूब सुनी और पढ़ी गईं हैं. कई ऐसे मुगल बादशाह भी थे, जो हिंदू रानियों के दीवाने थे. 

आज हम आपको मांडू की एक खूबसूरत रानी के बारे में बताएंगे, जिन्हें एक मुगल बादशाह खूब पसंद करते थे. 

रानी रूपमती मांडू के किसान की बेटी थीं, जो कि गाना गाया करती थीं. वह अपने नाम की तरह ही खूबसूरत और गुणी थीं. 

 राजा बाज बहादुर ने रूपमती को पहली बार देखा, तो वे उन पर दिल हार बैठे. वह दोनों एक साथ रहने लगे. 

माना जाता है कि जब रानी की खूबियों के बारे में बादशाह अकबर को पता लगा तो वो रानी रूपमती पर मोहित हो गया. 

रानी रूपमती को पाने के लिए बादशाह अकबर ने बाज बहादुर को एक पत्र लिखा. जिसमें उन्होंने रानी को दिल्ली के दरबार भेजने का आदेश दिया. 

यह सुनकर राजा बाज बहादुर गुस्से में आ गए. पत्र के जवाब में उन्होंने कहा कि अकबर की रानी को मांडू भेज दिया जाए. 

जिसके बाद अकबर ने सिपहसालार आदम खां को मालवा पर हमला करने का आदेश दे दिया. 

राजा बाज बहादुर युद्ध हार गए. राजा के युद्ध हारते ही अकबर की सेना रानी रूपमती को लेने के लिए निकल पड़ी लेकिन रानी को जैसे ही इस बात की भनक लगी उन्होंने हीरा निगल कर अपने प्राण त्याग दिए.