Aug 24, 2024, 09:32 PM IST

महाभारत के समय पहली बार द्रौपदी ने बनाए थे गोलगप्पे

Sumit Tiwari

  गोलगप्पे का नाम सुनते ही सबके मुंह में पानी आ जाता है. 

गोलगप्पा चीज ही ऐसी है कि कोई भी इसे बिना खाए नहीं रह सकता. 

लेकिन क्या आप जानते है कि गोलगप्पे सबसे पहले किसने बनाएं. 

ऐसा माना जाता है कि जब द्रौपदी का विवाह पांडवों के साथ हुआ.

माता कुंती ने द्रौपदी की परीक्षा लेनी सोची ताकि पता चल सके कि वह अच्छे से घर को चला सकती हैं.

तब कुंती ने उन्हें कुछ आलू और आटा दिया और कहा कि इससे कुछ स्वादिष्ट बनाओ. 

कुछ ऐसा बनाना जिससे सभी का पेट भर जाए और ये स्वादिष्ट भी हो. 

तब द्रौपदी ने आटे की पूरियां तल दी और आलू के खट्टे पानी के साथ परोस दी. 

माना जाता है कि तभी से गोलगप्पे चलन आया और ये हर किसी की पसंद बन गए.