Mar 15, 2024, 09:33 PM IST
महाराष्ट्र में इस मुस्लिम शासक के नाम पर हैं सबसे ज्यादा गांव
Kavita Mishra
महाराष्ट्र के अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्यानगर कर दिया गया है.
कैबिनेट ने घोषणा की कि अहमदनगर शहर का नाम 18वीं शताब्दी की मराठा रानी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर 'अहिल्यानगर' रखा जाएगा.
अहमदनगर शहर का नाम अहमद निज़ामशाह के नाम पर पड़ा था, जिन्होंने 15वीं शताब्दी में निज़ामशाही राजवंश और अहमदनगर शहर की स्थापना की थी.
औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम मुगल बादशाह औरंगजेब और निज़ाम मीर उस्मान अली खान के नाम पर रखा गया था.
आज हम आपको बताएंगे कि महाराष्ट्र में किस मुस्लिम शासक के नाम पर सबसे ज्यादा गांव हैं?
औरंगजेब के नाम पर सबसे ज्यादा गांवों के नाम रखे गए हैं, जिनकी संख्या 32 है.
जहांगीर के समय 21 गांवों के मुगलशाही नाम रखे गए. बाबर के नाम पर तीन और शाहजहां के नाम पर 11 गांव भी हैं.
मुस्लिम शासकों में 11 गांवों का नाम अहमद निज़ाम शाह के नाम पर और तीन गांवों का नाम आसफ जाही वंश के नाम पर रखा गया है.
अहमदनगर जिले में अभी भी दो ऐसे गांव हैं, जिन्हें औरंगाबाद कहा जाता है.
Next:
जानें कितना पढ़ा-लिखा था मुगल बादशाह औरंगजेब
Click To More..