Apr 22, 2024, 09:11 PM IST

भारत में सबसे ज्यादा बोली जानें वाली ये 10 भाषाएं 

Anamika Mishra

भाषा बातचीत करने का माध्यम होती है. भारत के हर कोनो में लोग अलग- अलग भाषाओं का इस्तोमाल करते हैं.

52.83 करोड़ लोगों द्वारा सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा हिंदी है.

बांग्ला भारत की दूसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है, जिसे 9.72 करोड़ नागरिक बोलते हैं.

8.30 करोड़ लोग, यानी की कुल आबादी में 6.86% लोग मराठी बोलते हैं.

भारत के कई राज्यों में तेलगु बोली जाती है. लगभग 8.11 करोड़ लोग तेलगु बोलते हैं. 

भारत में तमिल भाषा बोलने वालों की संख्या 6.90 करोड़ है.

गुजराती एक इंडो-आर्यन भाषा है जो भारत में 5.54 करोड़ लोगों द्वारा बोली जाती है.

उर्दू भाषा देश की आधिकारिक भाषाओं में से एक है. 5.07 करोड़ लोग उर्दू भाषी हैं.

कन्नड़ भी एक द्रविड़ भाषा है जिसे 4.37 करोड़ लोग बोलते हैं.

भारत में ओडिया भाषा 3.75 करोड़ लोगों द्वारा बोली जाती है.

3.48 करोड़ लोग मलयालम बोलते हैं. यह ज्यादातर केरल, पुडुचेरी और लक्षद्वीप में बोली जाती है.