Feb 10, 2024, 09:12 PM IST

हिंदुओं से बहुत ज्यादा नफरत करता था ये मुगल बादशाह, सपने में भी नहीं सोचा होगा उसका नाम

Smita Mugdha

मुगल राजाओं में अकबर को सबसे सहिष्णु और उदार शासक के तौर पर गिना जाता है.

मुगलों के शासनकाल में युद्ध और खून-खराबे की कई घटनाएं हुई थीं और औरंगजेब जैसे शासकों ने हिंदुओं पर बहुत अत्याचार भी किए थे.

कुछ मुस्लिम शासकों ने तो जमकर कत्लेआम ही नहीं मचाया बल्कि लूटपाट भी करते थे जिससे आम जनता परेशान रहती थी.

अकबर को अपवाद के तौर पर देखा जाता है और उसे भारत में सर्वधर्म समभाव रखने वाले शासक के तौर पर गिना जाता है. 

हालांकि, कुछ इतिहासकार इससे सहमत नहीं हैं और उनका कहना है कि अकबर हिंदुओं से बेहद नफरत करता था. 

इतिहासकार पी.एन.ओक ने अपनी किताब में लिखा है कि अकबर बेहद कुरूप था और खूबसूरत हिंदू लड़कियों को अपने हरम में उठा लाता था. 

पी.एन. ओक का तो यहां तक कहना है कि इतिहास में अकबर की छवि को जैसा पेश किया गया है वह उसके ठीक उलट था. 

हालांकि, ज्यादातर इतिहासकारों का मानना है कि पी.एन.ओक का भारतीय इतिहास को लेकर दृष्टिकोण भ्रमित और एकपक्षीय रहता है.

पी.एन.ओक ने अपनी किताब में महाराणा प्रताप को एक शूरवीर योद्धा और अकबर खूंखार साम्राज्य विस्तारक के तौर पर पेश किया है.