Oct 8, 2024, 04:11 PM IST

मुगल बादशाह अकबर दिन में इतने घंटे सोता था

Smita Mugdha

बादशाह अकबर मुगल सल्तनत के सबसे चर्चित शासकों में से है जिसे सर्वधर्म समभाव के लिए जाना जाता है. 

अकबर को दरबार और शासन व्यवस्था में अनुशासन लाने के लिए भी जाना जाता है. 

बादशाह रहते हुए अकबर लगातार जनता के साथ मिलते थे और खुद भी बेहद अनुशासित जीवन जीते थे. 

दरबारी इतिहासकार अबुल फजल के मुताबिक अकबर की अपनी एक दिनचर्या थी जिसका नियम से पालन करता था.

अकबर की जीवनी लिखने वाले अबुल फजल के मुताबिक, बादशाह दिन में करीब 16 घंटे काम करता था. 

बादशाह अकबर प्रतिदिन सूर्योदय से 2 घंटे पहले ही उठ जाया करते थे और मुश्किल से 5 घंटे ही सोते थे. 

मुगल बादशाह अकबर का नियम था कि हर रोज सुबह वह दैनिक कार्यों से निवृत्त होने और नमाज के बाद प्रजा से मिलते थे.

अकबर हर रोज दोपहर में भी थोड़ी देर सोते थे और फिर शाम में दरबार के कामकाज में हिस्सा लेता था.

शाम ढलने के बाद अकबर हरम के कार्यों की निगरानी करते थे और वहां अक्सर कलाकारों का प्रदर्शन देखते थे.