May 12, 2024, 12:27 PM IST

रानियों और शहजादियों की अय्याशी के लिए हरम में होती थी ये 5 चीजें

Smita Mugdha

मुगल बादशाहों की ही तरह बेगमों और शहजादियों की जिंदगी भी काफी रईसी में बीतती थी. 

शाही परिवार की महिलाएं हरम में रहती थीं जहां उनकी सुख-सुविधा का भरपूर इंतजाम किया जाता था. 

शाही हरम में रानियों और राजकुमारियों के लिए खास तौर पर स्नानागार बनाया जाता था जहां गर्मी में स्नान करती थीं. 

इसके अलावा, हरम में फव्वारे और बगीचे भी होते थे जहां रानियां दिन में खूबसूरती निहारते अपना वक्त बिताती थीं. 

हरम में रानियों और शहजादियों के मनोरंजन के लिए नर्तकियों और कलाकारों का गीत-संगीत कार्यक्रम भी होता था. 

मुगल हरम में शाही महिलाओं के लिए धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता था जिसमें वो पर्दे के साथ शामिल होती थीं.

रानियों के मनोरंजन के लिए शतरंज और चौसर जैसे खेल भी थे जिसमें कभी-कभी राजा भी हिस्सा लेते थे. 

इसके अलावा, शाही हरम की महिलाएं कभी कभी राजाओं के साथ नौका विहार या शिकार के लिए भी जाती थीं.

रानियों और शहजादियों की सेवा के लिए बड़ी संख्या में सेविकाएं और दासियां भी नियुक्त की जाती थीं.