Apr 25, 2024, 01:12 PM IST

मुगल शहजादे की वो नैनी, जिसने महल में बिछाए षड्यंत्रों के जाल

Smita Mugdha

मुगल सल्तनत के सबसे शक्तिशाली बादशाहों में से एक अकबर की जिंदगी में एक महिला का बहुत प्रभाव था. 

माहम अंगा उन 10 दासियों में से थीं जिसने शहजादे अकबर का पालन-पोषण और शिक्षा देने का काम किया था.

13 साल की उम्र में अकबर ने जब राजगद्दी संभाली, तो माहम अंगा उन्हें सलाह मशवरा देने वाली प्रमुख महिलाओं में थीं. 

माहम अंगा का अकबर पर इतना ज्यादा प्रभाव था कि उन्हें मुगल हरम की सबसे शक्तिशाली महिला का दर्जा था. 

माहम अंगा ने अकबर के आसपास अपना दायरा बना लिया था और अपने खास लोगों को पद दिए थे. 

बहुत से रईसों ने माहम अंगा से वफादारी का वादा किया और बदले में ढेर सारे इनाम पाए.

हालांकि माहम अंगा की सत्ता और अकबर दोनों पर प्रभाव कम होने की वजह उनका बेटा था. 

अधम खान की बगावत से नाराज होकर अकबर ने उसे मौत के घाट उतार दिया था और बेटे की वजह से माहम की हैसियत कम होती गई.

अधम खान की बगावत के बाद माहम अनगा का कद दरबार और हरम में लगातार कम होता गया.