Jul 25, 2024, 11:30 PM IST

वो रहस्यमयी कुंड जिसका है महाभारत से कनेक्शन

Rahish Khan

महाभारत से जुड़े कई सबूत आज भी पृथ्वी पर मौजूद हैं. 

ऐसी ही एक जगह के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं. 

भारत का दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में भीमकुंड है. 

महाभारत से जुड़े कई सबूत आज भी पृथ्वी पर मौजूद हैं. 

कहते हैं कि वनवास के दौरान पांचों पांडव अपनी पत्नी द्रौपदी के साथ यहां आए थे. 

भीमकुंड मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से करीब 70 किमी दूर स्थित बाजना गांव में है.

माना जाता है कि जब वनवास के दौरान द्रौपदी को प्यास लगी तो भीम ने अपना गदा मारकर इस कुंड का निर्माण किया था. 

स्थानीय निवासी बताते हैं कि इस कुंड की गहराई में दो बड़े कुएं भी हैं. 

इस कुंड का पानी आसमान के रंग के समान एकदम साफ नीला होता है.