May 5, 2024, 07:12 PM IST
इस राज्य में मिली महाभारत से भी हजारों साल पुरानी सभ्यता
Rahish Khan
आर्कियॉलजिकल सर्वे ऑफ इंडिया को महाभारत से भी पहली की प्राचीन सभ्यता के अवशेष मिले हैं.
यह सभ्यता महाभारत से हजारों साल पहले की है. प्रचीन सभ्यता के ये अवशेष हरियाणा के हिसार में पाए गए हैं.
हिसार के राखीगढ़ी में हजारों साल पहले हड़प्पा सभ्यता मौजूद थी, जो पड़ोसी देशों तक फैली थी.
राखीगढ़ी के टीला नंबर-7 पर खुदाई में एक घर मिला है, जो हड़प्पा सभ्यता के दौरान का है.
खास बात यह है कि 8 हजार साल पुराना यह घर मिट्टी नहीं, बल्कि ईंट जैसी किसी चीज से बना है.
हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है जब राखीगढ़ी में प्राचीन सभ्यता से जुड़े कोई अवशेष मिले हैं. इससे पहले मानव कंकाल मिले थे.
आर्कियोलॉजिस्ट के मुताबिक, राखीगढ़ी के टीला नंबर 7 में प्राचीन काल में कब्रिस्तान हुआ करते थे. मानव कंकालों का मिलना इसके सबूत हैं.
हड़प्पा सभ्यता के लोग इसी कब्रिस्तान में अपने मृत लोगों को दफनाते थे.
Next:
Virat Kohli बने नंबर 1, Ronaldo-Messi को इस मामले में छोड़ा पीछे
Click To More..