Nov 16, 2023, 07:20 AM IST
4 महीने बाद पृथ्वी पर लौटा चंद्रयान 3 का ये हिस्सा
DNA WEB DESK
इसरो ने इसी साल 14 जुलाई को लॉन्च किया था चंद्रयान 3 मिशन
इस चंद्रयान 3 के लैंडर विक्रम ने 23 अगस्त को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग की थी
अब लॉन्च के 124 दिन यानी लगभग 4 महीने बाद इसके रॉकेट का एक हिस्सा वापस आया है
LVM 3 M4 लॉन्चिंग व्हीकल का क्रायोजनिक पार्ट बुधवार को पृथ्वी के वायुमंडल में लौट आया
बता दें कि सितंबर में अपना मिशन पूरा करने के बाद लैंडर और रोवर स्लीप मोड में जा चुके हैं
इसरो ने बताया कि इसके संभावित इंपैक्ट प्वाइंट का अनुमान उत्तरी प्रशांत महासागर के ऊपर लगाया गया है
हालांकि, इसका अंतिम ग्राउंड ट्रैक भारत के ऊपर से नहीं गुजरा
इसरो ने बताया कि यह 'रॉकेट बॉडी' एलवीएम-3 एम4 प्रक्षेपण यान का हिस्सा थी
भारत ने चंद्रयान-3 के लैंडर और विक्रम ने 14 दिन कई अहम जानकारी जुटाई थी
Next:
Chandrayaan 3 की कामयाबी के बाद इसरो बनी टॉप स्पेस एजेंसी
Click To More..