Dec 18, 2023, 08:59 AM IST

कहां है वह जंगल जहां भगवान राम ने काटा था वनवास

DNA WEB DESK

रामायण महाकाव्य के मुताबिक, भगवान राम के लिए कैकेयी ने मांगा था 14 साल का वनवास

पिता दशरथ के वचन को निभाने के लिए अपनी पत्नी सीता और छोटे भाई लक्ष्मण के साथ वनवास को गए थे राम

क्या आप जानते हैं कि जिन जंगलों में भगवान राम ने वनवास काटा वह आखिर है कहां?

इस वन का नाम दंडकारण्य था जिसका वर्णन रामचरित मानस में भी मिलता है

मौजूदा समय के छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमाओं से लगते क्षेत्र में था ये जंगल

इन राज्यों में आज भी हैं रामायण काल से जुड़ी कई ऐतिहासिक जगहें

इन्हीं जगहों को जोड़ते हुए अयोध्या से रामेश्वरम तक बनाया जाएगा राम वन गमन पथ

स समय खूंखार राक्षसों और जंगली जानवरों से भरे इस जंगल का क्षेत्रफल लगभग 36 हजार वर्ग मील था

इन्हीं जंगलों से सीता का अपहरण हो जाने पर लंका तक गए थे भगवान राम