Dec 31, 2023, 11:38 AM IST

कहां हुआ था भगवान राम और रावण का युद्ध

Nilesh

रामायण में भगवान राम की पत्नी सीता के अपहरण के बाद लंका पहुंच गए थे राम

इस युद्ध में भगवान राम की मदद बजरंगबली और वानर राज सुग्रीव की सेना ने की थी

राम और रावण की सेना के बीच भीषण युद्ध हुआ जिसमें रावण के वंश का नाश हो गया

क्या आप जानते हैं कि आखिर यह भयानक युद्ध कहां पर लड़ा गया था?

यह युद्ध लंका यानी अब के श्रीलंका में हुआ था जहां तक राम सेतु से पहुंची थी वानर सेना

लंका में अब इस जगह को युद्धगनावा के नाम से जाना जाता है

राम की सेना ने श्रीलंका के उत्तरी हिस्से से प्रवेश किया था लेकिन युद्धगनावा दक्षिण में आता है

युद्धगनावा में ही भगवान राम ने रावण का वध कर दिया था और माता सीता को मुक्त कराया था

ये सारी बातें जनश्रुतियों पर आधारित हैं डीएनए हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है